E Shram Card Payment List: ई श्रम कार्ड की 1000 रूपए की नई पेमेंट लिस्ट जारी

देश की सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों के लिए ई-श्रम कार्ड योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत जिनके पास श्रम कार्ड होता है इन्हें बहुत से लाभ मिलते हैं। इस तरह से श्रमिक कार्ड धारक को स्वास्थ्य बीमा और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है।

जिनके पास ई-श्रम कार्ड होता है इन्हें हर महीने सरकार की तरफ से 1000 रूपए की सहायता राशि भी मिलती है। बताते चलें कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए यह योजना बहुत ज्यादा लाभदायक है। इसलिए योजना के तहत आपको पेमेंट लिस्ट जरूर चेक कर लेनी चाहिए।

यदि आपको नहीं पता कि ई-श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट को कैसे चेक किया जाता है तो इसका पूरा तरीका हम आपको समझाएंगे। इसके अलावा ई-श्रम कार्ड योजना की और भी बहुत सी जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिलने वाली है। इसलिए अगर आप एक असंगठित क्षेत्र के मजदूर हैं तो आपके लिए यह आर्टिकल पढ़ना बेहद जरूरी है।

E Shram Card Payment List

असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए सरकार ने ई-श्रम कार्ड योजना शुरू की है। बताते चलें कि इस योजना के तहत लाभार्थी मजदूरों का श्रमिक कार्ड बनाया जाता है। यह कार्ड जिनको दिया जाता है वे सरकार से वित्तीय मदद, बीमा योजना का फायदा और अपने बच्चों के लिए स्कॉलरशिप योजना का फायदा ले सकते हैं।

इस तरह से पारिवारिक पोषण सहायता एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी श्रमिक कार्ड धारक को मिलता है। इस प्रकार से गरीब मजदूरों को डिजिटल पहचान पत्र यानी कि ई-श्रम कार्ड दिया जाता है। जिनके पास यह कार्ड होता है इन्हें सरकार की तरफ से बेहतर जीवन जीने के लिए बहुत सी सहायता मिलती है।

ई-श्रम कार्ड योजना का उद्देश्य

हमारी सरकार ने ई-श्रम कार्ड योजना को इसलिए शुरू किया है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद की जा सके। इस प्रकार से सरकार ने इस योजना के तहत अपना उद्देश्य बनाया है कि देश के जो असंगठित क्षेत्र के श्रमिक हैं इन्हें आर्थिक तौर पर ऊपर उठाया जाए।

दरअसल हमारे देश के काफी बड़ी मात्रा में लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं। ऐसे लोग गरीब और पिछड़े वर्ग से संबंध रखते हैं। तो सरकार ने ई-श्रम पोर्टल को शुरू किया है जहां पर संगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर आवेदन देकर योजना का लाभ ले सकते हैं।

ई-श्रम कार्ड योजना के फायदे

जिन श्रमिक मजदूरों के पास ई-श्रम कार्ड होता है इन्हें इसके द्वारा कई तरह के बहुत सारे फायदे मिलते हैं जैसे-

  • श्रमिक कार्ड धारक को दुर्घटना बीमा, मृत्यु लाभ, विकलांगता हेतु सहायता राशि और सामाजिक सुरक्षा वाली योजनाओं से लाभान्वित किया जाता है।
  • जिनके पास ई-श्रम कार्ड होता है इन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल जाता है।
  • असंगठित क्षेत्र के श्रमिक को वृद्धावस्था में पेंशन मिलती है जिसकी राशि 3000 रूपए की तय की गई है।
  • जब कोई असंगठित क्षेत्र का श्रमिक अपना श्रम कार्ड बनवाता है तो इसका पूरा डाटा सरकार के पास चला जाता है जिसका उपयोग करके सरकार इन्हें रोजगार के मौके देती है।
  • यदि कोई प्राकृतिक आपदा या फिर महामारी जैसी आपातकालीन स्थिति होती है तो तब सरकार की तरफ से ई-श्रम कार्ड धारकों को वित्तीय मदद की जाती है।

ई-श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट

जैसा कि हमने आपको बताया कि श्रमिक कार्ड धारकों को सरकार की तरफ से हर महीने 1000 रूपए की धनराशि बैंक में भेजी जाती है। इस प्रकार से सरकार से मिलने वाली इस राशि का उपयोग करके श्रमिक व्यक्ति अपना गुजारा कर सकते हैं।

दरअसल असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के साथ समस्या होती है कि इन्हें नियमित रूप से काम नहीं मिलता है। ऐसे में इनके लिए मुश्किल हो जाता है अपने घर को चलाना। यही कारण है कि ई-श्रम कार्ड योजना के तहत हर महीने सरकार से आर्थिक रूप से मदद मिलती है।

ई-श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट के जरिए से आप यह जान सकते हैं कि आपका पेमेंट का स्टेटस क्या है। दरअसल प्रत्येक श्रमिक कार्ड धारक के लिए पेमेंट के स्टेटस को जानना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। इसके लिए आपको ई-श्रम कार्ड योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर सारी जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

ई-श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट कैसे चेक करें?

जो श्रमिक कार्ड धारक अपनी ई-श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट को चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए प्रक्रिया बहुत ही सरल है। यहां हम निम्नलिखित सारे महत्वपूर्ण चरण बता रहे हैं जिसके माध्यम से आप केवल अपने मोबाइल का उपयोग करके इस सूची को जांच सकते हैं-

  • ई-श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट के लिए सर्वप्रथम आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाइए।
  • अब आप इस आधिकारिक वेब पोर्टल के होम पेज पर जाइए और श्रम कार्ड प्राप्तकर्ता अनुभाग के विकल्प को दबा दीजिए।
  • यहां पर अब आपके सामने स्थिति जांचें वाला एक ऑप्शन आएगा आप इसके ऊपर क्लिक करके आगे बढ़ जाइए।
  • अब आपके सामने जो नया पेज आया है इसमें आप सारा पूछा गया विवरण दर्ज कर दीजिए।
  • आगे फिर आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आपको एक ओटीपी मिलेगा आप इसे दर्ज कर दीजिए।
  • फिर आपके सामने ई-श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट प्रस्तुत हो जाएगी जिसे आप चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment